हलावा खाकर अब बजट की छपाई में जुट गए अधिकारी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में नॉर्थ ब्लॉक में हलवे की रस्‍म के साथ आम बजट 2019-20 की छपाई प्रक्रिया शुरू हो गई।

केंद्रीय आम बजट 2019-20 5 जुलाई, 2019 को पेश किया जाना है। बजट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए, बजट तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों को “बंद रहना” होता है। केंद्रीय बजट की प्रस्तुति तक की अवधि तक सभी अधिकारियों को नॉर्थ ब्लॉक में स्थित बजट प्रेस में ही रहना होता है। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में बजट पेश किए जाने के बाद ही ये अधिकारी और कर्मचारी अपने प्रियजनों के साथ संपर्क कर पाते हैं।हलवा रस्‍म में केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री, अनुराग ठाकुर; वित्त सचिव एस.सी. गर्ग; राजस्व सचिव ए.बी.पांडे; डीएफएस में सचिव राजीव कुमार और डीआईपीएएम में सचिव अतनु चक्रवर्ती  और अन्य लोग शामिल थे।

पीआईबी फोटो

सीबीडीटी के अध्यक्ष पी.सी. मोदी; सीबीआईसी के अध्यक्ष पी.के. दास, , सीबीडीटी और सीबीआईसी के सदस्य तथा संयुक्त सचिव (बजट) अरविंद श्रीवास्तव के अलावा बजट तैयार करने और उसकी छपाई की प्रक्रिया में शामिल वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर मौजूद थे। बाद में, वित्त मंत्री ने प्रेस का दौरा किया और छपाई प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्‍त की।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः ‘CAPF’ का ‘वन इलेक्शन फोर्स’ मॉडल, डीजी स्तर पर सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया देंगे 22वां डीपी कोहली व्याख्यानः साइबर अपराध की चुनौतियों पर फोकस | डॉक्सिंग क्या है? क्या आप doxing से बच सकते हैं? | कहीं आपको नौकरी का ऑफर भेजने वाला फर्जी तो नहीं ! जानिए साइबर ठगी के इस नए तरीके को | झारखंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय वन मेला 2026 | सपने में गोबर के उपले देखनाः धन लाभ या करियर में बदलाव के संकेत | भूतबंगला 2026ः अक्षय कुमार की बेस्ट फिल्म साबित होगी ? | सावधान! एआई बदल रहा है साइबर जालसाजी का चेहरा | क्या आप जानते हैं,आपका मोबाइल कैसे हैक हो सकता है ? जानिए हैकिंग से कैसे बचें | मध्यमा परीक्षा 2026ः परिणाम घोषित, इस तरह देखें अपना रिजल्ट |
20-04-2026