हमें राष्ट्रीय एकता के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए: राजनाथ सिंह

👁️ 527 Views

ऩई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से “रन फॉर यूनिटी” दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में सैकड़ों युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी।

बड़ी संख्या में एकत्र लोगों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने भारत की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान की याद दिलायी। उन्होंने कहा की भारत की एकता और अखंडता के पीछे सरदार पटेल की ताकत थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनका ऋणी है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के लौह पुरूष का सपना पूरा करने के लिए हम सभी को अवश्य संकल्प लेना चाहिए।

इससे पहले गृह मंत्री ने सरदार पटेल की 143वीं जयंती के अवसर पर पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम |
06-03-2026