सामूहिक सुसाइड ने मचाई सनसनी

गाजियाबाद, इंडिया विस्तार। गाजियाबाद के इंदिरापुरम् में मंगलवार की सुबह सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। इस मामले में पति पत्नी औरपति की महिला मित्र ने अपने आठवें फ्लोर के फ्लैट से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।यह कदम उठाने से पहले उन्होंने घर में मौजूद अपने दो बच्चों की हत्या कर दी थी।

 

गुलशन कुमार अपनी पत्नी प्रवीण और महिला सहायिका संजना और दोनों बच्चों के साथ वैभव खंड के कृष्णा सफायर अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल में रहते थे। पुलिस का कहना है कि आर्थिक तंगी होने से आत्महत्या की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इंदिरापुरम में हड़कंप मच गया है।

जैसे ही बिल्डिंग के गार्ड ने जमीन पर लाशों को देखा तो पुलिस को बुलाया। पुलिस आई तो वह गुलशन के घर पर गई। जहां पर बेटा-बेटी की गला दबाकर पहले ही हत्या कर दी गई थी। पुलिस की ओर से कहा गया है कि गुलशन कुमार ने राकेश वर्मा को 2 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन उसने पैसे वापस नहीं किए थे। एक-दो बार पैसे वापस देने की कोशिश की तो राकेश वर्मा के चेक ही बाउंस हो गए। पुलिस ने बताया कि  राकेश वर्मा गुलशन कुमार के साढू हैं। घर की दीवार पर लिखे गए सुसाइड नोट में बाउंस चेक के बारे में लिखा गया है, साथ ही लिखा गया है कि ‘हमारी तमन्ना है कि लाशों को एक साथ जलाएं…

इस मामले में पुलिस मृतक के रिश्तेदार साढू की तलाश कर रही है। तीन टीमें बनानी गयी है। गुलशन वशुदेव के परिवार के दोस्त ने बताया कि मरने से पहले गुलशन ने उसे मैसेज किया।

3 बज कर 38 मिनट सुबह में फिर परिवार के दोस्त रमेश अरोड़ा ने वीडियो कॉल किया जिसमें बच्चो की तस्वीर ओर लटकता रस्सी दिखाया और कहाँ सब कुछ खत्म हो गया है।  रमेश ने ऐसी हरकत करने के लिए मना किया। रमेश ने ये भी बताया कि कोलकाता के एक वयापारी ने भी गुलशन से लाखों का माल उधार लिया था। जो उसे नही मिल रहा था। इसलिए आज 11 बजे की कोलकाता जाने वाला भी था। गुलशन ने कल शाम को दोपहर को सोसाइटी के गार्ड को कपडे मिठाई, ओर जैकेट भी बाटे थे।

गुलशन के घर से सल्फास की गोली  सुई, मिली है। अभी तक अनुमान लगाया जा रहा है कि बेटी कृतिका 19 साल बेटा 13 साल रितिक बेटी को रस्सी से गला दबाया गया। बेटे को गले पर चाक़ू से हमला किया गया। फिर बालकनी में तीन कुर्सी लगाई गई और फिर गुलशन ,पत्नी ओर महिला संजना ने छलांग लगा दी। संजना इनके साथ रह रही थी यो लोग डेढ महीने पहले इस सोसाइटी में रहने आये थे। इससे पहले इंदिरापुरम के एटीएस में रह रहे थे। गुलशन की गांधी नगर में जीन्स की फैक्ट्री और दुकान थी। जिसे संजना भी देखती थी।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल |
25-07-2026