रैंपर बनने की चाह में बन गया लुटेरा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस के द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने रैंपर बनने की चाह में लुटेरा बन गए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान विशाल उर्फ गोलू है। वह जमैका के प्रसिद्ध रैपर ” बॉब मारले” का जबरदस्त फैन है। उसकी दीवानगी में उसने अपने शरीर पर उसका टैटू तक बनवा लिया यही नहीं अपनी गर्ल-फ्रैंड के पैर पर भी टैटू बनवा दिया है। आरोपी खुद भी बड़ा रैपर बनना चाहता था, लेकिन रैप शूट करने के लिए पैसे नही थे, इसलिए अवैध हथियार की नोक पर लूट और गाड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा।

विशाल महावीर एन्क्लेव में रहता है उसे एसीपी ऑपरेशन राजेन्द्र सिंह, स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर नवीन कुमार, सब इंस्पेक्टर राजीव, सहायक सब इंस्पेक्टर विजेंद्र, उमेश कुमार, कांस्टेबल मनोज, जगदीश और कुलभूषण की पुलिस टीम ने द्वारका के मटियाला रोड से गिरफ्तार किया। 
पूछताछ में पता चला की वह रैंप सिंगर बनने के लिए के लिए स्नैचिंग और हथियारों की तस्करी कर पैसा इकट्ठा कर रहा था। वह इंडियन आईडियल में भी जाने का प्रयास करने लगा था। पुलिस ने इसके पास से लूटे गए 4 मोबाइल, एक कंट्री मेड पिस्टल, 2 कारतूस और एक चोरी की बाइक भी बरामद की है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि |
21-10-2026