पैरोल पर छूटे, आटो चोरी में फिर गए जेल

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की ख्याला पुलिस ने दो ऐसे वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जो 1 अप्रैल को 45 दिन के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। इनकी गिरफ्तारी से लॉकडाउन के दौरान किए गए वाहन चोरी के कई मामलों को सुलझा लेने का दावा किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की पहचान पियुष और जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। हाल के दिनों में वाहन चोरी में बढ़ोत्तरी को देखते हुए एसीपी राजेन्दर सिंह की देखरेख में ख्याला एसएचओ कुमार कुंदन के नेतृत्व में एसाई नसीब चौहान, हवलदार मनसुख, सिपाही रामदेव, जयपाल, कृष्णा, अनिल, संदीप औऱ धर्मेंद्र की टीम बनाई गई थी। इस पुलिस टीम ने 30 अप्रैल की सुबह एक स्कूटी में संदिग्ध हालत में घूम रहे दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता लगा कि स्कूटी चोरी का है जो 27 अप्रैल को केशोपुर मंडी से उड़ाई गई थी। सघन पूछताछ में पता लगा कि पियुष 1 अप्रैल को 45 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आया था औऱ बाहर आते ही दोपहिया वाहनों की चोरी में लिप्त हो गया। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से चोरी की 8 स्कूटी बरामद की है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA |
24-09-2026