दिल्ली में एनकाउंटर-दो बदमाश गिरफ्तार

इंडिया विस्आतार, नई दिल्ली।

बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके के मुखमेलपुर गांव के पास बुधवार को तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में टिल्लू गैंग केदो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार सेल को सूचना मिली थी कि टिल्लू गैंग के दो मेंबर स्कूटी से गुजरने वाले हैं। पुलिस टीम ने ट्रैप लगाकर  टीमें तैनात कर दी। जैसे ही पुलिस ने स्कूटी सवार दोनों बदमाशों को रोकना चाहा दोनों बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो गोलियां पुलिस के जवानों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर जाकर लगी। पुलिस ने पहले ही बुलेट प्रूफ जैकेट के इंतजाम किए थे, इस कारण पुलिस के जवान बदमाशों की गोली से बाल-बाल बचे।  इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश को पांव में गोली लगी और दूसरे बदमाश को बिना गोली मारे ही पकड़ लिया गया। टिल्लू गैंग के जिस बदमाश को पांव में गोली लगी है वह पांव के निचले हिस्से में लगी है इसलिए वह खतरे से बाहर है। उसे इलाज के लिए नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल लेकर जाया गया, जहां से इलाज के बाद पुलिस टीम अपने साथ ले गई। जिस बदमाश को गोली लगी उसका नाम नितेश पता चला है।

पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल की जनकपुरी टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर मंजीत नाम के बदमाश को कंझावला से गिरफ्तार किया गया था।  कंझावला से पकड़े गए बदमाश मनजीत ने पूछताछ में सूचना दी थी कि उसके दो साथी सुबह 5 बजे मुखमेलपुर गांव के पास पुश्ते रोड से स्कूटी पर जाने वाले हैं।  उसी आधार पर पुलिस ने यहां जाल बिछाया था जिसमें नितेश और महेश को पकड़ लिया गया।  नितेश को पांव में गोली लगी है उसे गिरफ्तार ने करके पहले ट्रीटमेंट करवाया जा रहा है।

सूत्रों की माने तो दोनों ही अलीपुर के पास के गांव ताजपुर के रहने वाले हैं। जिन दो पुलिसकर्मियों पर जाकर गोली लगी उसमें सहायक सब इंस्पेक्टर लव कुमार और सब इंस्पेक्टर गोपाल है। गौरतलब है कि पिछले दिनों इसी टिल्लू गैंग और गोगी गैंग की आपसी गैंगवार में दिल्ली में कई बेकसूर लोगों की जानें गई……

बुराड़ी में सरेआम सड़क पर दोनों गुटों में फायरिंग हुई जिसमें एक वेल्डिंग करने वाले बेकसूर शख्स की तो एक महिला जो नौकरी पर जा रही थी उसकी भी मौत बदमाशों की आपसी गोलीबारी में गोली लगने से हो गई थी और कई लोग घायल भी हुए थे।  इसी तरह पीतमपुरा में जब बदमाशों ने एक दूसरे पर फायरिंग की जिसमें एक बदमाश की हत्या भी हुई लेकिन एक गोली पास में पान की दुकान लगाने वाले एक शख्स को भी लगी उसकी भी मौत हो गई थी।  इस तरह से ये बदमाश आपसी गोलीबारी में बेगुनाह लोगों को भी साथ में शिकार बना रहे थे।  अब जरूरत है गिरोह के सभी गुर्गों को दबोचा जाए और इनके मेन सरगना भी सलाखों के पीछे हो इसका इंतजार दिल्ली के लोगों को है

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA |
24-09-2026