दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ी हाई प्रोफाईल महिला ठग इस तरह फांसती थी लोगों को

👁️ 599 Views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक शातिर महिला ठग को गिरफ्तार किया है।  आरोप  है कि महिला ने एक अंग्रेजी न्यूज चैनल की वाइस प्रसिडेंट बनकर करोड़ो के ठेके दिलाने का झांसा देकर बिसनेजमैन से ठगी की है। शातिर महिला की फराटेदार अंग्रेजी सुन कर हर कोई इसके जाल में फंस जाता था। इस महिला का नाम पायल सैम्यूल है।

मुंबई औऱ भोपाल में भी केस

महिला के खिलाफ सिर्फ दिल्ली में ही नही बल्कि मुम्बई और भोपाल में ठगी के कई केस दर्ज है।  क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी राजीव रंजन के मुताबिक रवि पटेल नाम के एक बिजनेस मैन ने 6 अगस्त को महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया था। रवि पटेल का लाजपत नगर में टूर एंड ट्रेवल्स का काम है।

इस तरह फांसा जाल में

शातिर ठग पायल  ने रवि से  एक क्लाइंट के नाम का हवाला देकर मिली थी। पायल ने झांसा दिया की वो अपने कर्मचारियों को एयर टिकट, होटल बुकिंग, विदेशी करेंसी रवि के फर्म से कराना चाहती है। इस नाम पर पायल ने रवि से 30 लाख रुपये ठग लिए। पायल ने बताया कि वो एक विदेशी अंग्रेजी न्यूज चैनल की वाइस प्रसिडेंट है कंपनी ने लंदन से दिल्ली बडे बड़े मामले की मध्यस्थता के लिए भेजा है। और कई बड़ी कंपनियों से उसके ताल्लुकात है। इसी के तहत उसने रवि से पैसे ठगे थे। आरोप है की उसने यूएस डॉलर की शक्ल में रवि से करीब तीस लाख रूपये ठगे।  शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने शातिर महिला के खिलाफ सबूत इक्कठा करते हुए पायल को मुम्बई से गिफ्तार कर लिया है।

बड़े कांटैक्ट का हवाला

पूछताठ में पता चला है कि वह लोगों से बड़ी-बड़ी मशहूर कंपनियों के आला अधिकारी बन कर मिलती थी औऱ अपने ब्यूरौक्रैंट औऱ राजनीतिक संबंधों का हवाला देकर उन्हें काम दिलाने का झांसा देती थी और मोटी रकम ऐंठ कर चंपत हो जाया करती थी। उसके खिलाफ भोपाल औऱ मुंबई में भी मुकदमे दर्ज हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम |
06-03-2026