कलयुगी बेटे ने सुपारी देकर कराई थी बाप की हत्या

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मृतक के बेटे, उसके एक दोस्त और एक कांट्रेक्ट किलर समेत कुल 3 लोगो को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। जिन्होंने साजिश कर दिल्ली के एक केमिकल कारोबारी की राजधानी से सटे गाज़ियाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। क्राइम ब्रांच  के एस ओ एस के एसीपी अरविंद कुमार यादव की देखरेख में इन्स्पेक्टर मुकेश की टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को धर दबोचा है।

जानकारी के अनुसार मृतक अनिल खेड़ा दिल्ली के मॉडल टाउन में अपने परिवार के साथ रहते थे। आरोपी गौरव मृतक अनिल का इकलौता बेटा है और खुद भी एक बेटे का पिता है। आरोपी गौरव को जुआ, नशा, सट्टे आदि की बुरी लत है, जिसको लेकर अक्सर उसका अपने पिता से झगड़ा होता था, उसे अपने पिता की रोकटोक भी पसंद नही थी। और एक दिन इसने अपने एक करीबी दोस्त के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रच डाली। और दोस्त विशाल ने भी उसे अपने आज़ाद पुर स्थित होटल में 2 कांट्रेक्ट किलर्स से मुलाकात कराई। पिता को रास्ते से हटाने के लिए बेटे ने भी 5 लाख की सुपारी दे डाली। और बीते 21 मई को योजना के अनुसार दिल्ली के गाज़ियाबाद में कारोबारी कीगोली मारकर हत्या कर दी गयी।

बेटा गौरव पूरे बिजनेस और पैसे पर अपना हक चाहता था जब कि उसके दोस्त विशाल का केमिकल बिजनेस में हिस्सेदार बनाना तय हुआ था। वहीं गिरफ्तार किलर सादिक़ लोनी इलाके का रहने वाला है जबकि इसका फरार दूसरा साथी शमशेर दिल्ली के ही वजीरपुर इलाके में रहता है और अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। बरहाल क्राइम ब्रांच ने इन्हें रोहिणी कोर्ट में पेश करने के बाद गाज़ियाबाद पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं इस वारदात के खुलासे से साफ हो गया है कि पैसा अब खून के रिश्तों से भी बड़ा हो गया है

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
18-08-2026