सीआरपीएफ को 75 गैलेंट्री अवार्ड

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को इस बार भी 75 गैंलेंट्री अवार्ड मिलेंगे। इनमें एक कीर्ति चक्र, दो शौर्य चक्र, दो राष्ट्रपति वीरता पुलिस पदक और 70 वीरता के लिए पुलिस पदक शामिल हैं। इसके साथ ही सीआरपीएफ अब तक की सबसे ज्यादा 1900 पदक लेने वाला केंद्रीय सुरक्षा बल बन गया है।

कीर्ति चक्र अवार्ड से सम्मानित होने वाले हर्षपाल सिंह इसके पहले चार बार गैंलेंट्री अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं। इस बार उन्हें कीर्ति चक्र का सम्मान 12-13 सितंबर 2018 को आतंकवादियों से मुकाबला कर उन्हें पराजित करने के लिए मिला है।

जैश ए मोहमम्द के तीन विदेशी आतंकियों को वो औऱ उनकी टीम ने जम्मू काश्मीर के धीती गांव में मार गिराने में कामयाबी पाई थी। हर्षपाल सिंह ने इंडिया विस्तार के साथ बातचीत में कहा कि इसका श्रेय उस पूरे टीम को जाता है। उन्होंने कहा कि अगर टीम का हरेक सदस्य ठान ले तो कामयाबी मिलती जरूर है।

इसी मुठभेड़ में शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले सिपाही जाकिर हुसैन भी थे।

इसी तरह शौर्य चक्र लेने वाले दूसरे सिपाही सबले देनेश्वायन श्रीराम ने बारामूला के पास नाका पर ड्यूटी करते हुए पिछले साल 19 अक्टूबर को जैश के दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त की थी जब इन आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुूरू कर दी थी। सीआरपीएफ के अन्य सम्मानित होने वाले लोगों की भी वीरता की सत्य कथा एक से बढ़कर एक है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा | इनकम टैक्स मेल कैसे चेक करते हैं, जान लें नहीं तो साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं आप | ऐसे चलता है मोबाइल के नकली एक्सेसरीज का कारोबार, दिल्ली पुलिस ने खोला सच |
13-05-2026