रेेस्टोरेंट का वॉशरूम इस्तेमाल करने से पहले सावधान

0
600

नई दिल्ली इलाके के क्नॉट प्लेस के एक जाने माने रेस्टोरेंट में करीब तीन दिन पहले यानी मंगलवार की रात  एक महिला बाथरूम में गई थी जिसका आरोप है कि एक हाउसकीपिंग का लड़का  महिला का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था इसी बीच महिला ने फ़ोन छीन लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। महिला ने फ़ोन पुलिस को नही दिया और ना ही कोई लिखित शिकायत दी है।

पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए स्वमोटो लेते हुए मामला दर्ज कर लड़के को गिरफ़्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया जहाँ से आरोपी लड़के को ज़मानत मिल गयी आरोपी लड़के का नाम विकास है।उसकी उम्र 20 साल के करीब है। पीड़ित महिला ने कोई शिकायत अभी तक नही दी है। पुलिस ने 107/51 में केस दर्ज किया था। नई दिल्ली जिले के डीसीपी मधुर वर्मा का कहना है कि हाउसकीपिंग का काम करने वाला लड़का बाथरूम में वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था तभी महिला ने आरोपी को विडीयो बनाते हुए देख लिया। महिला के साथ आये लोगें ने उसे पकड़ लिया और मोबाइल छीन लिया। महिला इतनी घबराई हुई थी कि पुलिस को शिकायत भी नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

thirteen + nineteen =