रेडियो का यह संग्रह आपको अतीत में ले जाएगा, देखें वीडियो

रायपुर, इंडिया विस्तार। आपने कई तरह के म्यूजियम औऱ खजाने देखे होंगे। लेकिन हम आपको बिल्कुल अलग तरह का खजाना या यूं कहें कि म्यूजियम का परिचय देने जा रहे हैं। तरह-तरह के रेडियो वाले इस संग्रह में 500 रेडियो हैं। ब्रिटीश काल से लेकर आज तक के तरह तरह के मॉडल वाले रेडियो। इस अनोखे अलग तरह के संग्रह के मालिक हैं मनोहर डींगवानी।    

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले मनोहर डींगवानी की रेडियो के प्रति ऐसी दीवानगी है कि उन्होंने अपने ही घर पर रेडियों का खजाना संजो रखा है। कहते हैं ना कि शौक बड़ी चीज होती है। हर शख्स को किसी न किसी चीज का शौक होता है। कई लोग अपने शौक को जुनून भी बना लेते हैं और उनका यही जुनून उन्हें दुनिया की भीड़ से अलग कर देता है। रायपुर के रावणभाटा में रहने वाले मनोहर डींगवानी के पास दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी रेडियो लाइब्रेरी है।

मनोहर डींगवानी ने अपने घर को ही रेडियो लाइब्रेरी बना दिया है। यहां आज 500 से ज्यादा अलग-अलग मॉडल के रेडियो मौजूद हैं। इस लाइब्रेरी में भारत की आजादी से पहले के कई रोडियो रखे हैं। जो आज भी चलते हैं। मनोहर डींगवानी बताते हैं, उनके पास ऐसे कई रेडियो हैं, जो अंग्रेजों के जमाने के हैं। 1968 से उनकी रेडियो की प्रति ये दीवानगी जारी है। वो हर रोज 2 घंटे इन रेडियो के रख-रखाव के लिए देते हैं। उन्होंने बताया कि ‘उनकी कोशिश रहती है की वे ज्यादा से ज्यादा रेडियो हर दिन चालू करके देखें।

देखें वीडियो

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज | सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन? | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं |
24-06-2026