दिल्ली में रफ्तार का कहर, गई स्कूली छात्रा की जान, दूसरी घायल

राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में c ब्लॉक के पास दिल्ली जल बोर्ड के एक टैंकर ने दो स्कूली छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया। एक छात्रा की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि दूसरी छात्र को चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सोमवार सुबह 6 बज कर 45 मिनट की है।
दिल्ली के जनकपुरी इलाके के c ब्लॉक के सामने सोमवार हुए हादसे के वक्त मरने वाली छात्रा के पिता साथ ही थे। बताया जा रहा है कि हर रोज़ की तरह मेहदी हसन अपनी बेटी नगमा और भतीजी सबरीन को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। दोनों बहने आगे आगे चल रही थी पिता पीछे थे। तभी दिल्ली जल बोर्ड का एक टैंकर तेज रफतार से आया। टैंकर उत्तम नगर जाने के लिए u टर्न ले रहा था ।उसी वक़्त दोनों बहनें टैंकर की चपेट आ गयी। नगमा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सबरीन के शरीर का आधा हिस्सा टैंकर ने कुचल दिया। सबरीन को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। icu में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी टैंकर ड्राइवर धर्मेंद्र को ग्रिरफ्तार कार लिया।है।और जल बोर्ड के टैंकर को जब्त कर जांच शरु कर दी है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए |
14-10-2026