दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा हिजबुल का आतंकी, पुलवामा में एसआई की हत्या का आरोप

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पुलिस सब इंस्पेक्टर इम्तियाज़ अली मीर की हत्या के आरोप में हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी अन्सारुल हक़ को गिरफ्तार किया है। 28 अक्टूबर को इम्तियाज़ अली की गोलियों से छलनी बॉडी मिली थी। अन्सारूल हक पर इसी ह्त्या का आरोप है।

स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक सूचना मिली थी की आरोपी आतंकी दिल्ली में रह रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसीपी गोविंद शर्मा की देखरेख में इंसपेक्टर सतीश कुमार, रविन्द्र जोशी, सब इंसपेक्टर मनोज कुमार, अरविंद, विक्रम सिंह, सुखबीर सिंह, एएसआई आकाश तोमर, गुलाब सिंह, ब्रिजपाल,अमर सिंह और हवलदार कपूर सिंह, मुकेश.रवि की टींम बनाई गई। पुलिस को पता चला कि एसआई की हत्या को अंजाम देने के बाद अन्सारुल पहले दिल्ली आया दिल्ली से मुम्बई गया, मुम्बई से बैंगलोर गया और वापस दिल्ली आया। स्पेशल सेल की टीम उसके हर मूवमेंट पर पिछले 15-20 दिनों से नज़र रख रही थी। 20 नवंबर यानी आज जैसे ही वो दिल्ली एयरपोर्ट पर आया पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल जम्मू कश्मीर में सेना आपरेशन ऑल आउट के तहत आतंकियों को चुन चुन कर ठिकाने लगा रही है। इससे बौखलाए आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, इसी कड़ी में कुछ दिनों पहले ही आतंकियों ने एक धमकी दी थी कि घाटी के पुलिस कर्मी और एसपीओ अपनी नौकरियां छोड़ दें। इसी धमकी के तहत इम्तियाज़ की हत्या की गई । इम्तियाज अली की हत्या करने के लिए अन्सारुल ने अपनी गर्ल फ्रेंड का इस्तेमाल किया।

उसकी महिला मित्र का नाम शेख सादिया है जो प्रशासनिक सर्विसेज की तैयारी कर रही है। सादिया सब इंस्पेक्टर इम्तियाज़ को भी जानती थी। हत्या वाले दिन वह इम्तियाज़ से पुलिस स्टेशन के पास मिली। इम्तियाज़ उस दिन अपने परिवार से मिलने पुलवामा जाने वाले थे। वो धमकी के बारे में जानते थे इसलिए अपना हुलिया भी बदल दिया था। सादिया भी पुलवामा की रहने वाली है। उसने खुद को घर तक छोड़ने के लिए कहा और इसी बीच इम्तियाज़ की गाड़ी से लेकर हर मूवमेंट की खबर अन्सारुल को दे दी। अन्सारुल ने ये जानकारी हिजबुल को दे दी

अन्सारुल भी पुलवामा का ही रहने वाला है पिछले 4-5 साल से हिजबुल से जुड़ा हुआ है। इसका अलावा वो काफी पढ़ा लिखा भी है। उसने इंग्लिश लिटरेचर में एमए किया है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस को दे दी है। फिलहाल उसकी गर्ल फ्रेंड की तलाश जारी है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
17-08-2026