दिल्ली के इस सनकी आशिक ने क्या कर दिया

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।
दिल्ली के द्वारका नार्थ इलाके में लड़की से शादी करने की सनक में एक युवक ने लड़की के पिता का ही अपहरण कर लिया। और पिता के अपहरण के बाद लड़की से शादी करने का दबाव बनाया। दरसल 26.05.2019 को लगभग 08.19 बजे द्वारका नार्थ पुलिस स्टेशन में में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें एक भवन निर्माण सामग्री की दुकान के मालिक ने शिकायत की कि जब वह सुबह लगभग 7:45 बजे अपनी दुकान पर पहुंचा तो मुंशी (बदला हुआ नाम) दुकान पर नहीं मिला।  जब उससे पूछताछ की और मुंशी के साथ रहने वाले एक शख्स से पूछा तो दुकानदार को पता चला की सुबह करीब 3:00 बजे के आसपास 3-4 व्यक्ति दुकान पर एक सफेद रंग की कार पर आए और मुंशी को कार में जबरदस्ती बिठा कर ले गए। मालिक ने तुरंत पुलिस को बुलाया और मुंशी की किडनैपिंग की जानकारी दी। पुलिस ने 365 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले मुंशी के बेटे से संपर्क किया, दिल्ली पुलिस को पता चला की मुंशी की बेटी के मोबाइल पर दो अज्ञात नंबर से फोन आया।

बेटी को फोन पर जो आवाज सुनाई दी वो आवाज उसके पिता मुंशी की थी मुंशी ने बताया की वो सोनीपत में है और संजू से शादी कर ले संजू अच्छा लड़का है।  इस पर पीड़ित मुंशी की बेटी को शक हुआ कि कही संजू द्वारा उसके पिता का अपहरण तो नही किया गया। बेटी ने तुरंत पूरी घटना को पुलिस टीम को बताया। पुलिस टीम ने तुरंत संदिग्ध मोबाइल नंबरों को ट्रेस पर लगाया, पुलिस को जानकारी मिली की दोनों नंबर यूपी के बावली इलाके में है। पुलिस टीम जब तक बावली पहुची लेकिन अपहरणकर्ता मथुरा निकल गए। पुलिस ने मथुरा से मुख्य आरोपी संजू को गिरफ्तार कर किया। पूछताछ के दौरान आरोपी संजू ने खुलासा किया कि वह पीड़िता की बेटी से शादी करना चाहता था लेकिन पीड़िता और उसका परिवार शादी के प्रस्ताव को बार बार ठुकरा रहा था। जिसके बाद मुख्यारोपी संजू ने अपने तीन दोस्तों अंकुर, हंसराज और जॉनी के साथ मिलकर लड़की के पिता के अपहरण की योजना बनाई।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026