ट्रक में स्पेशल कैवेटी, काम ड्रग्स तस्करी दो पकड़े गए, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की गोविंदपुरी पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने टप्पल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोक कर 200 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद की है।

ट्रक के अंदर एक खास जगह बनाकर उसमें ड्रग्स को रखा जाता था। ट्रक लेकर आ रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान राजकुमार उर्फ राजू और कन्हैया लाल के रूप में हुई है। ट्रक उड़ीसा से ड्रग्स लेकर फरीदाबाद जा रहा था और इसको फरीदाबाद में ड्रग्स के बड़े सप्लायर को दिया जाना था। ये ड्रग्स सप्लायर छोटे ड्रग्स सप्लायर्स को ड्रग्स देता था जो पुड़िया बनाकर आगे पहुंचाते थे। दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के बाद फरीदाबाद का ड्रग सप्लायर फरार है।

यह गैंग बेहद शातिराना तरीके से ड्रग्स की सप्लाई किया करता था, पुलिस की नजर से बचने के लिए इन्होंने अपने ट्रक में ड्राईवर साइड के हिस्से के पीछे एक बड़ी कैविटी बनाई हुई थी और उसे गेट लगाकर वेल्ड किया हुआ था जिससे किसी की नजर उस कैविटी पर नहीं पड़ती थी और ये इसी कैवेटी में ड्रग्स रखकर आसानी से एक शहर से दूसरे शहर जाया करते थे।

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय विस्वाल के मुताबिक गोविंद पुरी पुलिस थाने में तैनात एएसआई सुरेन्द्र और अजीत को जानकारी मिली थी कि एक ट्रक उड़ीसा की तरफ से आ रहा है जिसमें गांजा भरा हुआ है। इस जानकारी को और पुख्ता करने के लिए एसीपी गोविंद शर्मा की देखरेख औऱ गोविंद पुरी थानाध्यक्ष सतीश राणा के नेतृत्व में एसआई नागेन्द्र नागर, एएसआई सुरेन्द्र , अजीत, हवलदार अली गोहर, राजेन्द्र और सिपाही सोनू की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने पुख्ता जानकारी के आधार पर ओखला गोल चक्कर के पास इस ट्रक को रोककर जांच की तो ट्रक में कुछ नहीं मिला लेकिन ट्रक के फ्रंट अंदर के हिस्से को देखने के बाद जब सख्ती से पूछताछ हुई और वेल्ड हुआ हिस्सा तोड़ा गया तब पता चला कि इन शातिरों ने ट्रक में कैविटी बनाई हुई है।

इस कैविटी में इन लोगो ने करीब 40 से 50 लाख (इंटरनेशनल कीमत) का करीब 205 किलो गांजा रखा हुआ है जिसे लेकर ये उड़ीसा से दिल्ली आ रहे थे और आगे सप्लाई करना था। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी जिनके नाम राजकुमार और कन्हैया है इनमें से एक राजकुमार इसी तरीके से ट्रक की कैविटी में शराब छिपाकर बिहार में सप्लाई किया करता था जहा शराब बैन है और इस मामले में ये सजा भी काट चुका है।

फ़िलहाल पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से ड्रग्स, ट्रक को बरामद कर लिया है और इनके साथियो की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 14 बैग्स में ड्रग्स छुपाकर रखी गई थी। डीसीपी साउथ ईस्ट दिल्ली ने ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी बताया है डीसीपी साउथ ईस्ट दिल्ली के मुताबिक ड्रग्स को फरीदाबाद ले जाकर पूरे दिल्ली-NCR में सप्लाई करने की तैयारी थी।

देखें वीडियो-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
03-10-2026