गाजियाबाद पुलिस ने खोला इस महिला की हत्या का राज

गाजियाबाद, इंडियाविस्तार। गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके के गांव सीकरी कला में 16 अप्रैल की रात को हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने इस पूरे मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वह हथियार भी बरामद कर लिया है जिसके द्वारा महिला की हत्या की गई थी। आश्चर्य की बात यह है कि इस पूरे मामले में महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका भतीजा ही था ।इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात नीरज कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल की रात थाना मोदीनगर इलाके के गांव सीकरी कला में एक वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जिसके हाथों की नस भी काट दी गई थी ।और उसका शव लहूलुहान हालत में उसके पड़ोसियों द्वारा देखा गया था ।जिसके बाद उसके बेटे को बुलाया गया। जिसके द्वारा थाना मोदीनगर में अपनी मां की हत्या किए जाने की तहरीर दी थी ।पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जाल बिछाया और आखिरकार पुलिस आरोपी तक जा पहुंची। उन्होंने बताया कि वृद्ध महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का भतीजा राजवीर पुत्र दलीप ही निकला। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स से गहन पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह शराब के नशे में था। और वह दीवार फांद कर वृद्ध महिला के घर में घुस गया था। जिसके बाद महिला ने उसके साथ गाली-गलौच ही नहीं की बल्कि जोर जोर से चीखने लगी ।उसने बताया कि उसके हाथ में ब्लेड नुमा धारदार चाकू था । जिसके बल पर उसने वृद्ध महिला को डराने और चुप करने का प्रयास किया। लेकिन जब वृद्ध महिला द्वारा लगातार उसे गाली-गलौच की जाती रही तो उसने महिला के गले पर ब्लड नोमा चाकू से वार कर दिया ।और उसके दोनों हाथों की नस भी काट दी थी ।ताकि वह जीवित ना रह पाए आश्चर्य की बात यह है। कि जब तक महिला ने दम नहीं तोड़ दिया। तब तक राजवीर मौके पर ही बैठा रहा। महिला की मौत हो जाने के बाद ही वह मौके से फरार हुआ था ।एसपी देहात ने बताया कि अभी गहन पूछताछ की जा रही है ।अभी इस मामले में कुछ और भी तथ्य सामने आने बाकी है ।जिन्हें बाद में ही साफ किया जाएगा।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? |
13-08-2026