benefits of swimming-अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी (healthy heart) रखना चाहते हैं तो तैराकी (swimming) शुरू कर दीजिए। स्विमिंग करने से दिल की सेहत लंबे समय तक दुरुस्त बनी रहती है। तैराकी से दिल से संबंधित कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। तैरने से कई लाभ होते हैं इनमें से मुख्य लाभ हैं मांसपेशियों को टोन करना, हड्डियों को मजबूत करना, शरीर की ताकत औऱ उर्जा को बढ़ाना। स्वीमिंग एक तरह का एरोबिक एक्सरसाइज है। यदि महिलाएं प्रतिदिन 30 मिनत तक तैरें तो कोरोनरी हार्ट डीजीज का खतरा 30-40 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इसके साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। आइए आपको बताते हैं तैराकी से सेहत कौन -कौन से लाभ मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
- पासकी क्या हैं? आज ही Passkey अपनाएं और पासवर्ड से पाएं छुटकारा | सुरक्षित लॉगिन गाइड
- Haridwar History-मायापुरी से गंगाद्वार तक, क्या आप जानते हैं हरिद्वार के ये प्राचीन नाम और उनके महत्व
- ब्लॉकचेन पर आधारित होगा FIR से लेकर चार्जशीट तक, अब मिलेगी साइबर ठगों को सजा
- नेपाल के रास्ते घुसा लश्कर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बांग्लादेश में रचा था खतरनाक चक्रव्यूह
- सपने में खुद को नहाते देखना: शुभ या अशुभ संकेत? | स्वप्न शास्त्र
benefits of swimming in Hindi
स्विमिंग आपको तनाव से दूर रहने में काफी मदद करता है। इससे आप शरीर और दिमाग दोनों से तरोताजा हो जाते हैं। रोजाना तैराकी कर आप 440 कैलोरी तक कम कर सकते हैं। इसका मतलब है कि यह आपको वजन कम कर शरीर को छरहरा बनाने में भी मदद करता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और क्षमताएं बढ़ाने में स्विमिंग बहुत मदद करता है। यह आपके शरीर की अकड़न को कम करने में भी काफी सहायक है। अमेरिका में तैराकी चौथी सबसे लोकप्रिय गतिविधि है।
तैराकी अस्थमा के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तैराकी से जुड़े श्वास व्यायाम जैसे सांस रोकना, आपके फेफड़ों का विस्तार कर सांस पर काबू करने की क्षमता का विकास करते हैं। हालांकि ऐसे रोगियों को डाक्टर की सलाह के बाद ही तैराकी जैसे एक्सरसाइज करने चाहिए। अगर आपको ठीक से नींद ना आती हो और खराब नींद आपकी दिनचर्या बन गई हो तो तैराकी शुरू कर दीजिए। यह बढ़िया नींद लाने का नुस्खा है। यह तनाव को दूर कर मानसिक सेहत को भी बेहतर बनाता है।
अस्वीकरण-लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों से ली गई है। किसी भी तरह का प्रयोग उचित सलाह के बाद ही करें।











